बरेली, जनवरी 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, नकल-विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए डीएम ने प्रत्येक तहसील को सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। साथ ही सदस्य के रूप में संबंधित तहसील के तहसीलदार के अतिरिक्त निकटतम राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को शामिल करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सतत एवं प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु सचल दल का गठन किया गया है। डीएम अविनाश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील/सेक्टर में 24 जनवरी से एक फरवरी तक होने वाली इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का निरंतर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.