मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, नि प्र। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमतपुर का बेहतर रिजल्ट रहा है। विज्ञान में कुल 31 परीक्षार्थियों में 26 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि 14 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास किया है। विद्यालय के विशाल कुमार ने 371मार्क्स लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया, जबकि नाज बानो 368 तथा नूर बानो 341 नंबर लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कला में कुल 40 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 34 परीक्षार्थी पास हुए। वहीं 9 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास किये हैं । मो इरकान ने 407अंक प्राप्त किया। मोहम्मद मासूम 384तथा नरगिस बनो 368 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाध्यापक राम शंकर जोशी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमतपुर के सभी शिक्षिका का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...