कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 के पहले दिन जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति और अनुपस्थिति के आंकड़ों के बीच प्रशासनिक सख्ती साफ नजर आई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में शामिल हुए। कुछ परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति भी दर्ज की गई। इसी बीच शहर के एमबीटीए इस्लामिया परीक्षा केंद्र पर उस समय हल्का तनाव उत्पन्न हो गया, जब निर्धारित समय के बाद पहुंचे परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं देने पर हंगामा हुआ। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। सोमवार को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी तथा द्वितीय पाली में इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिला शिक्षा कार्यालय अनुसार पहले दिन कुल 6710 परीक्षार्थि...