बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं, संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। आंतरिक सचल दल की भी परीक्षा पर विशेष नजर है। अब तक किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी उजागर नहीं हुयी है न ही कहीं नकलची पकड़ा गया है। सीबीएसई की परीक्षा सात केंद्र एचपी इंटरनेशनल, ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस उझानी ,बाबा इंटरनेशनल बिल्सी, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर केंद्र पर जारी है। शुक्रवार को इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक इंटरमीडिएट के फिजिक्स विषय की परीक्षा संपन्न हुयी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर प्रवेश के दौरान तलाशी ली गयी। इसके बाद ही वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.