सीवान, मार्च 15 -- जीबीनगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से छात्र के शव को सरकारी स्कूल स्थित शौचालय की सीढ़ी से निकले रॉड में फंसाकर गमछे से लटका दिया गया। मृत छात्र स्थानीय निवासी आनंद तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि छात्र आदित्य इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर आगे की तैयारी में जुटा था। इधर शुक्रवार को घर नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई और इसकी खोजबीन शुरू की। जब परिजन स्कूल के पास गए तो शौचालय के पास बने सीढ़ी के रॉड के सहारे गमछा से लटकता आदित्य का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी और शव को नीचे उतारा गया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.