सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज क्षेत्र के अंगनाकोल स्थित एके शिक्षा निकेतन स्कूल में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन भावनात्मक वातावरण में किया गया। यहां छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आरती पांडेय ने कहा कि 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह जीवन का एक यादगार पड़ाव होता है, जहां से वे नई जिम्मेदारियों और उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया और शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि यह गर्व और खुशी का क्षण है, जब बच्चे अपनी स्कूली शिक्षा पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.