बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। शहर के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 26 फरवरी को कक्षा 11वीं और 12वीं के विभिन्न वर्गों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे परीक्षा चलेगी वहीं, द्वितीय पाली दोपहर साढ़े 12 से 3 बजे तक चलेगी। प्रधानाचार्य ने सभी परीक्षार्थियों को समय पर लैब में उपस्थित होने और अपनी प्रयोगात्मक फाइल साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...