इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
बुलंदशहर, मई 14 -- नगर क्षेत्र में गंगापुरम कालोनी के एक छात्र पर बोर्ड परीक्षा देने जाते समय जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने छात्र को बीच रास्ते में घेरकर गाली-गलौज की और धारदार हथियारों व लात-घूंसों से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गंगापुरम कालोनी निवासी रजनीश सिरोही ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अंश सिरोही दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। बीती 25 मार्च को सुबह करीब 9 बजे अंश अपनी बोर्ड परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि जैसे ही वह चांदपुर रोड स्थित सूर्यानगर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अर्जुन, मनीष और गोलू ने अपनी गाड़ियों से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। चांदपुर चौराहे पर आरोपियों ने छात्र को जबरन रोक लिया और उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.