बक्सर, फरवरी 6 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में पकड़ा नहीं गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 9764 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना था। लेकिन 120 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हिन्दी की परीक्षा थी। इसमें 14312 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना था। लेकिन,169 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार अंग्रेजी विषय का पेपर कठिन था। ग्रामर के सवाल उलझाने वाले थे। वहीं हिन्दी के व्याकरण में भी परीक्षार्थी परेशान रहे। वहीं दूसरी ओर परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त इंतजाम किए गए थे। समय सीमा के अंदर मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। देर नहीं हो...