चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता। यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में स्थापित तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर तेजी से किया जा रहा है। जिले में दो लाख 28 हजार 554 आवंटित कापियों के सापेक्ष अब तक कुल एक लाख 18 हजार 480 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई है। इसमें इंटरमीडिएट की 32 हजार 526 और हाईस्कूल की 85 हजार 954 कापियों का मूल्यांकन कार्य किया गया है। इस क्रम में मंगलवार को तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर की कुल 26 हजार 527 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी निगरानी में की जा रही है। साथ ही कंट्रोल रूम से भी मूल्यांकन केंद्रों के गतिविधि की नजर रखी जा रही है।मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर मंगलवार को इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की कुल 8653 उत्तर पुस्तिकाएं जांची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.