बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर अजीत कुमार ने बताया, यदि किसी विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटी हो तो उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा उनके ही विद्यालय में होगी। एकल रूप से कही-कहीं छूटे हए परीक्षार्थियों की परीक्षा राजकीय इण्टर कालेज बरेली में 10 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 तक सम्पादित होंगी। विद्यालय में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं करायेंगे। यदि इसके उपरान्त भी कोई परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित होता है, तो उसे कोई अन्य अवसर प्रदान नही किया जायेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.