इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाई, अस्पताल में मौत
मैनपुरी, अगस्त 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर में कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी लगा ली। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैफई पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा पलक पुत्री शिवकांत ने फांसी लगाई तो परिवार के लोगों की नजर पड़ गई। तत्काल उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि किसी बात को लेकर उसके भाई ने उसे डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाई। थाना प्रभारी अवनीश त्यागी का कहना है कि घटना की जानकारी तो आई है लेकिन कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है। यदि तहरीर आएगी तो तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.