इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा से 68 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जहानाबाद, मई 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में मैट्रिक और इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल की परीक्षा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय और प्लस टू उमेराबाद उच्च विद्यालय में आयोजित हो रही है। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल की परीक्षा प्लस टू जीए उच्च विद्यालय और प्लस टू फतेहपुर संडा उच्य विद्यालय में आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा के दोनों पालियों में 473 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 405 परीक्षार्थी शामिल हुए और 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में 474 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमें 411 परीक्षार्थी शामिल हुए और 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में मैट्रिक और इंटर की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.