बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका की जांच 27 फरवरी से 10 मार्च तक होगी। इस दौरान तीन व चार मार्च को होली के अवसर पर मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। इस बाबत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दिशानिर्देश जारी किया गया है। बताया गया है कि मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त परीक्षक, शिक्षक व अन्य कर्मी निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर एक दिन पहले योगदान करेंगे। मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में दिन के नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। यदि निर्धारित समयावधि में कॉपी की जांच पूरी नहीं हुई तो शाम छ बजे तक पूर्ण कर लेना आवश्यक होगा। मूल्यांकन करने वाले सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, कंप्यूटर के जानकार शिक्षक, कर्मी, सुपरवाइजर व अन्य कर्मी सुबह आठ बजे तक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश कर जाएंगे। प्रत्येक मूल्या...