बरेली, जून 19 -- ‎बरेली। इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कचहरी परिसर क्षेत्र में हवालात गेट के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क नेत्र जांच सिविल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को शुगर, ब्लड प्रेशर ,खांसी-बुखार संबंधित निशुल्क जांच कर निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई, जिसमें लगभग 192 लोगों के द्वारा सुविधा का लाभ उठाया गया ।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ‎कैंप में आंखों की जांच एवं उनकी दवाइयां आई ड्रॉप आदि भी उपलब्ध कराए गए साथ ही लोगों को चश्मा पर 60% की छूट एवं 70 वर्ष के ऊपर के वृद्ध लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा (एडवोकेट) ने बताया की इस प्रकार लोगों के हित में समय-समय पर अनेक कार्य किए जाते हैं, इसी प्रकार कैंप क...