छपरा, जनवरी 28 -- नयागांव (सारण)। इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल, नयागांव में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास व देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. बी. प्रियं के मार्गदर्शन एवं निदेशिका मेधा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के अनुशासित मार्च पास्ट से हुई। प्रधानाचार्या ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद छात्रों ने मंगल पांडे को समर्पित गीत, देशभक्ति समूहगान और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विद्यालय की सुश्री श्वेता , सुश्री मृदुला, सुश्री खुशबू, श्री अभिमन्यु, श्री अजीत, उदय, श्री अमित, श्री घनश्याम और श्री बंटी के अलावा गैर-शिक्षण कर्मचारियों में अजय जी, कृष्ण जी, धर्मवीर जी, संतोष जी और सुधीर जी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.