मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा की एक्सपो मोड पर आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन सुबह ही खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया जिसकी वजह से मुरादाबाद मंडल के उन सभी उद्यमियों में अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद चमक गई जो इस शो में अपने उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का पहला दिन उद्घाटन समारोह में गुजरा था मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियां समारोह में मौजूद रही थीं। जिसकी वजह से आम खरीदारों को मेला स्थल पर पहुंचने की अनुमति नहीं मिल सकी थी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के बाद ही खरीदार और पब्लिक की एंट्री हुई थी उद्यमियों ने दूसरे दिन से कारोबार अच्छा मिलने की संभावना जाहिर की थी शनिवार को दूसरे दिन और रविवार को तीसरे दिन प्रत...