इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का स्थापना दिवस मनाया
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) का 14वां स्थापना दिवस और वैश्य मित्र सम्मान समारोह मावलंकर ऑडिटोरियम, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को वैश्य मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईवीएफ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भी मौजूद रहे। अंत में अंतरराष्ट्रीय महासचिव राजीव मित्तल और कोषाध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.