रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित होने वाली 6वीं एक्रोपोलिस इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में भारत का 35 सदस्यीय दल भाग लेगा। इस दल में झारखंड के खिलाड़ी शौर्य सिंह का चयन किया गया है। शौर्य कुमार सांदा स्पर्धा में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च तक होगी। भारतीय दल 12 मार्च को मुंबई से रवाना एथेंस होगा। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे को भारतीय दल का पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि झारखंड वुशु के उदय साहू भारतीय दल के मैनेजर के रूप में टीम के साथ रहेंगे। यह जानकारी झारखंड वुशु एसोसिएशन के चेयरमैन चंचल भट्टचार्य ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...