सीवान, अक्टूबर 2 -- सीवान। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सीवान के छात्र शुभम कुमार ने लोकप्रिय मोबाइल खेल कैंडी क्रश सागा में उच्चतम स्तर हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। शुभम की इस उपलब्धि के लिए उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, शुभम कुमार ने 5 जुलाई 2026 को कैंडी क्रश सागा में उच्चतम स्तर हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की गई है। अपनी अपनी उपलब्धि पर उत्साहित शुभम कुमार ने कहा कि वह इस सम्मान से बेहद खुश व प्रभुल्लित हैं। यह पहचान भविष्य में कड़ी मेहनत करने और भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। इधर, शुभम कुमार की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों व राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में खुशी ...