बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- लोगो ने जुलूस निकालकर किया अभिवादन फोटो : हरनौत जुलूस-हरनौत बाजार में जुलूस निकालकर इंटरनेशनल पैरालिफ्टर झंडू का स्वागत करते बाजारवासी। हरनौत, निज संवाददाता। हरनौत निवासी नेशनल रिकॉर्ड धारक पैरा पावरलिफ्टर झंडू ने चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। मंगलवार को हरनौत लौटने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें रथ पर बिठाकर बाजार के लोगों ने जुलूस निकाला। जगह-जगह पर लोगों ने उनका अभिवादन किया। चंडी रोड से निकला जुलूस गोनावां रोड, श्रीचंदपुर, डाकबंगला रोड, पेट्रोप पंप, रुपसपुर, बिजली बाजार होते हुए वापस चंडी रोड पहुंचा। नालंदा पैरा स्पोर्ट्स संगठन के कोच कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि उनकी गौरवशाली उपलब्धि से विश्व के खेल मानचित्र पर नालंदा और हरनौत का नाम दर्ज हो गया है। स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.