कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमर्दा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल की उन्नत पौध और आधुनिक बागवानी तकनीक आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सेंटर की ओर से लगाए गए स्टाल पर विभिन्न सब्जियों की गुणवत्तापूर्ण पौध और उन्नत उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। शुक्रवार को उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव वर्मा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उमर्दा के स्टाल का निरीक्षण किया। सेंटर के प्रभारी प्रवीन पटेल ने उन्हें स्टाल पर प्रदर्शित उन्नत सब्जियों की पौध, इंडो-इजराइल तकनीक और आधुनिक बागवानी पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शामली की अनूठी 'पलंग तोड़' मिठाई चखेगी दुनिया; UPITS में लगेंगे स्टॉल...