इंटरनेशनल ट्रेड शो:स्टाल को मुरादाबाद के उद्यमियों ने दिखाई बेताबी, कोटा हुआ फुल
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के तत्वावधान में आगामी 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में भाग लेने के इच्छुक मुरादाबाद के उद्यमियों ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होते ही इतनी बेताबी दिखाई कि मुरादाबाद जनपद के लिए स्टालों का निर्धारित कोटा पूरा हो गया। उद्योग विभाग और उद्यमियों की नजर अब प्रदेश के अन्य जिलों से होने वाले आवेदनों पर टिक गई है। मुरादाबाद के संयुक्त आयुक्त, उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि ट्रेड शो में मुरादाबाद का निर्धारित कोटा सौ स्टालों का है। उद्यमियों के आवेदनों की संख्या सौ को पार कर गई है। निर्धारित प्रावधान के अनुसार, यदि प्रदेश के कुछ जिलों से आवेदन बहुत कम संख्या में आते हैं तो उन जनपदों के हिस्से के स्टाल मुरादाबाद को मिल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.