मेरठ, सितम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा में आज चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 (यूपीआईटीएस) का आगाज होगा। इसमें मेरठ के 40 कारोबारियों की इकाइयों में उत्पादित उत्पादों की सजा दिया गया है। ट्रेड फेयर में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) और एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) पर फोकस रहेगा। खेल सामानों के साथ ही मेरठ के प्रसिद्ध व्यंजनों रेवडी गजक एवं नान खताई को विशेष बनाई दीर्घा में सजाया गया है। ट्रेड फेयर के जरिये मेरठ के उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों और कारोबारियों के सामने प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। ट्रेड फेयर में मेरठ की ओडीओपी की आठ और ओडीओसी की तीन इकाइयां शामिल होंगी। जिले के सात नियमित निर्यातक और दस नए निर्यातक भी उत्पादों के साथ हिस्सा लेंगे। 12 एमएसएमई और महिला उद्यमी इकाइयों की भी ट्रेड शो में भागीदारी रहेगी। ट्रेड फेयर में म...