इंटरनेशनल कराटे में लोहरदगा के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते
लोहरदगा, अगस्त 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप- इंडियन चैलेंजर्स कप में लोहरदगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जिले के साथ-साथ झारखंड का गौरव बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। लोहरदगा के आबिद वैस अंसारी ने जूनियर 70 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में रजत और काता स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं निर्मल राज ने कैडेट 70 प्लस किलोग्राम वर्ग के कुमिते में रजत तथा काता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राजगीर के खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक निखिल कुमार साहू ने जूनियर 60 किलोग्राम वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.