इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में आध्या को मिला स्वर्ण पदक
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की बेटी आध्या ने अंडर-10 वर्ग से इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता आध्या ने बताया कि वह मेरठ के मैक एकेडमी से प्रशिक्षण लेती थी। इस सफलता का श्रेय उन्होंने कराटे कोच सूरजमल और नरेन्द्र को दिया। आध्या इससे पूर्व जयपुर में खेले कराटे प्रतियोगिता में कांस्य, नई दिल्ली में स्वर्ण और लखनऊ में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता रही है। आध्या तेजलहेडा गांव के प्रतिष्ठित परिवार स्वर्गीय बाबू बिश॑भर सिंह पौत्री व रालोद नेत्री रमानागर की धेवती। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों ने बेटी को मनोबल बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.