कुशीनगर, सितम्बर 23 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा निवासी होमियोपैथिक डॉ. विपिन कुमार सिंह क्षेत्र के साथ साथ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवार्ड के लिए पूरे देश से लगभग 50 चिकित्सक चयनित किए गए थे, जिनमें से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले डॉक्टर विपिन कुमार सिंह भी चुने गये। उत्तर प्रदेश से कुल सात डॉक्टर चुने गए। डॉक्टर विपिन कुमार सिंह इससे पहले अनेकों अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। श्री सिंह होम्योपैथी में एक नई ऊर्जा भरते जा रहे हैं। इनके वहां मरीजों को बेहतर लाभ हो रहा है। इनका स्वभाव ही इनकी एक अलग पहचान बनती जा रही है। सरल स्वभाव और मरीजों से लगाव एक अलग तरह की है। यह अवार्ड न्यू लाइफ के एमडी डॉक्टर जकारिया और बैंकॉक के हेल्थ मि...