आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- गम्हरिया। इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (द वर्ल्ड बिगेस्ट ओलंपियाड्स 2025-26) में लोयोला स्कूल (सीनियर सेक्शन) के कक्षा नौ के छात्र ज्ञानेश पाठक ने जोन रैंक-2 में इंटरनेशनल रैंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में ज्ञानेश को जमशेदपुर स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल हुआ है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 307वां रैंक उन्हें मिला है। आदित्यपर निवासी टाटा स्टील अधिकारी उदय शंकर पाठक और जमशेदपुर विमेंस विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुप्रिया लक्ष्मी मिश्रा के पुत्र ज्ञानेश के नाना यूपी मिश्रा प्रख्यात ज्योतिषविद और अवकाश प्राप्त रेल अधिकारी हैं। बताया गया कि ज्ञानेश लोयोला स्कूल का मेधावी छात्र है। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 3 अलग-अलग स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.