रांची, मार्च 23 -- रांची। संत थॉमस स्कूल के तीसरी कक्षा के छात्र अव्यान ईशान ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज 2025-26 में ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और प्राचार्य रेव थॉमस ने अव्यान को इस उपलब्धि पर बधाई दी। अरगोड़ा निवासी अव्यान के पिता कमल कुमार ने बताया कि वह पूर्व में भी कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी सफलता में मां स्मिता जायसवाल के मार्गदर्शन और शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...