हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल फोन में 24 घंटे इंटरनेट चालू रखना साइबर सुरक्षा के लिहाज से जोखिम बढ़ा सकता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यदि किसी डिवाइस में पहले से मैलवेयर या कोई संदिग्ध ऐप मौजूद है तो इंटरनेट कनेक्शन सक्रिय होते ही वह बैकग्राउंड में डेटा भेजने या संदिग्ध सर्वर से संपर्क करने की कोशिश कर सकता है। हल्द्वानी साइबर सेल में तैनात विशेषज्ञ एसआई बिहारी लाल कुशवाहा ने बताया कि ऐसे मामलों में डिवाइस की आईपी जानकारी, अनुमानित लोकेशन और अन्य तकनीकी सूचनाएं साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती हैं। उनका कहना है कि केवल कुछ घंटे तक इंटरनेट ऑन रहने से कोई व्यक्ति अपने आप ठगी का शिकार नहीं हो जाता। खतरा तब बढ़ता है, जब फोन में अनजान स्रोत से डाउनलोड किया गया ऐप, संदिग्ध लिंक या मैलवेयर मौजूद हो। ऐसे सॉ...