बिजनौर, जून 15 -- नगर में भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा रविवार की सुबह से बंद पड़ी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि केंद्र पर रविवार को कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता। जिस कारण यह पता नहीं लग पा रहा है कि संचार सेवा बंद होने का क्या कारण है। यहां पर सी डॉट प्रणाली से युक्त आधुनिक दूरसंचार केंद्र लगा हुआ है, परंतु संचार केंद्र में बैटरी चार्ज करने के लिए जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली आती है तो बैटरी चार्ज होती है वरना संचार केंद्र ठप रहता है।मशीनों को सही तरह से चलाने के लिए वातानुकूलित व्यवस्था होनी चाहिए। परंतु यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है बताया जाता है कि 4 -5 साल पहले ए सी उतार लिए गए थे। उसके बाद इन्हें दोबारा नहीं लगाया गया। संचार सेवा ठप्प होने से मीडिया कर्मियों और भारत संचार निगम के उपभोक्ताओं को भारी ...