सिमडेगा, जून 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ताराबोगा के जिलिंगा मोड़ के समीप शनिवार को इंटरनेट सेवा को लेकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा मांग किया जा रहा है कि दस साल से किसी भी तरह का इंटरनेट सेवा नहीं है। बताया गया कि इससे पूर्व में रिलायंस का टावर लगाया गया था लेकिन आज कोई भी इंटरनेट सेवा नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बताया गया कि इंटरनेट सेवा को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। इधर सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया था। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...