कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन खुर्द गांव निवासी एक युवक को सोशल मीडिया पर रोब जमाना महंगा पड़ गया। असलहे के साथ वीडियो वायरल करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। उसकी तलाश भी की जा रही है। पइंसा थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को सोशल मीडिया में एक युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरोगा के मुताबिक इसकी जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा युवक उदहिन खुर्द गांव का रितिक सिंह पटेल पुत्र स्व. अक्षय सिंह पटेल है। इसकी जानकारी करने पर लोगों से पता चला कि रितिक उद्दंड बनने के लिए अक्सर इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करता रहता है। दरोगा के अनुसार ग्रामीणों से यह भी पता चला कि करीब तीन साल पहले रितिक के पिता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.