मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर शातिरों ने अवैध रूप से इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस कर कांटी थाना क्षेत्र के कृष्णमोहन नगर दामोदरपुर पठानटोली निवासी महेंद्र प्रसाद के खाते से 78 हजार रुपये उड़ा लिया। यह राशि आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। इस संबंध में महेंद्र ने गुरुवार को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि पीएनबी की कोल्हुआ शाखा में उसका खाता है। बिना उनकी जानकारी के इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस कर आईएमपीएस के माध्यम से उनके खाते से 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इसकी जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें मिली। बैंक से स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि यह राशि एलएस कॉलेज परिसर स्थित यूबीआई की शाखा के एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.