नई दिल्ली, फरवरी 15 -- इंटरनेट पर ड्रेसेज और आउटफिट्स के ढेर सारे ऑप्शन दिखते हैं। खासतौर पर लड़कियां पिंटरेस्ट पर दिख रहे कपड़ों को खरीदने, बनवाने और पहनने के लिए बेताब रहती हैं। सेम टू सेम लुक क्रिएट करती हैं लेकिन हकीकत में जब वो इस तरह की ड्रेसेज को पहनती है तो वो उन पर जरा भी अच्छी नहीं लगती। जिसकी वजह से लेडीज को काफी निराशा होती है और वो अपने बॉडी को लेकर ज्यादा दुखी और परेशान हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि उनकी फिगर सही नही हैं और वो ड्रेस पहनने के लिए अपनी फिगर के साथ खिलवाड़ करने लगती है। जबकि हकीकत इससे काफी अलग होती है। जिसे लड़कियां समझना नहीं चाहती। ऐसे में आशीस्टाइलिं ने फैंस के साथ इंटरनेट पर दिख रही परफेक्ट ड्रेसेज और लुक से जुड़े खास सीक्रेट को शेयर किया है। जिसे हर लड़की को जरूर जानना चाहिए।आखिर क्यों नहीं लगती पिंटरेस्...