पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सेफर इंटरनेट डे पर स्मार्ट टेक, सेफ चॉइस थीम पर साइबर सुरक्षा और एआई के सुरक्षित उपयोग पर पलामू समाहरणालय में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।सरकारी कार्यों में होने वाले वित्तीय लेन-देन के दौरान साइबर फ्रॉड की संभावना बनी रहती है। अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए साथ में सहकर्मियों को भी सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए। उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने एआई आधारित डीपफेक, वॉइस स्कैम और सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत एवं यूनिक पासवर्ड के उपयोग और संदिग्ध ल...