रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन शिक्षकों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। समन्वयक सह प्राचार्या डॉ रत्ना पाण्डेय की देखरेख में तीसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य संसाधन सेवी के रूप में डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन एंड एजुकेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद के प्रो जेवी मधुसूदन ने ऑफलाइन तथा इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन, वाराणसी के डॉ कुशाग्री सिंह ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। दोनों व्यख्याओं ने समता अधारित उच्च शिक्षा: भारतीय ज्ञान परंपरा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए भारतीय ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो मधुसूदन ने ऑनलाइन शिक्षण-अधिगम ...