मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजे के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन एसआईएच-2026 के अंतर्गत इंटरनल हैकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की जटिल समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कालेज अध्यक्ष डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें शोध व नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में बेहद सहायक सिद्ध होती ह...