वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित अंडर-16 जूनियर फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को बरेका फुटबॉल मैदान में इंटरकाशी फुटबॉल एकेडमी वाराणसी और रामकृष्ण मिशन फुटबॉल एकेडमी छत्तीसगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें आक्रामक थीं। गोल करने के कई प्रयास हुए, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए पहले हॉफ को 0-0 से समाप्त होने दिया। मध्यांतर के बाद इंटरकाशी ने तेज आक्रमण करते हुए बढ़त बनाई। कप्तान भविन जोशी, सत्यम केसरी और अभिजीत मिली के शानदार तालमेल के बाद 69वें मिनट में अभिजीत ने मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि दो मिनट बाद ही 71वें मिनट में रामकृष्ण मिशन की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.