इंटमीडिएट 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा एक से छह जुलाई तक
अररिया, जून 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटमीडिएट कक्षा 12 की त्रैमासिक परीक्षा छह जुलाई से आयोजित की जाएगी। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है। इंटमीडिएट 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा एक से 6 जुलाई तक होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मलित और पास करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.