पटना, अप्रैल 18 -- इंटरनेट का इस्तेमाल पहले युवा ज्ञान बढ़ाने के लिए करते थे, लेकिन अब वे इसका उपयोग भावनात्मक खुशी, मन बहलाने और अपनी समस्या का समाधान ढूढ़ने के लिए कर रहे हैं। हाल में युवाओं की मनोस्थिति को जानने के लिए जेपी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शिक्षकों की टीम ने एक सर्वे किया, जिसमें यह बात सामने आई कि राज्य के 70 फीसदी युवा किसी ना किसी तरह से इंटरनेट पर भावनात्मक खुशी ढूंढ़ रहे हैं। सर्वे में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 25 साल के पांच लाख 60 हजार युवाओं को शामिल किया गया। इसी साल जनवरी से मार्च के बीच हुए सर्वे में शहरी क्षेत्र के तीन लाख 50 हजार और ग्रामीण क्षेत्र के दो लाख 10 हजार युवाओं को शामिल किया गया। इसमें तीन लाख 90 हजार युवाओं ने कहा कि इंटरनेट पर पढ़ाई के साथ दूसरी समस्याओं का भी हल है। अभिभावक हमें स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.