इंटक रेड्डी गुट को सुप्रीम कोर्ट से झटका
धनबाद, अगस्त 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। इंटक रेड्डी गुट को झटका लगा है। इंटक विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से रेड्डी गुट के पक्ष में औद्यागिक कमेटी में प्रतिनिधित्व संबंधी दिए गए फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर भारत सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर किया गया था। यह जानकारी ददई दुबे गुट के एनजी अरुण ने दी। मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर ही रेड्डी गुट की ओर से कोल इंडिया की औद्योगिक कमेटियों में प्रतिनिधित्व की मांग की गई थी। रेड्डी और दुबे गुट के बीच इंटक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में जाने के बाद से लगभग एक दशक से इंटक को कोल इंडिया में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.