इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सूंड़ी समाज ने धीरज साहू को किया सम्मानित
लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।सूंड़ी समाज लोहरदगा ज़िला के कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों ने सोमवार को समाज के मुख्य संरक्षक और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया। धीरज साहू को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ के साथ वैश्य समाज के भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का तस्वीर देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस-इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सम्पूर्ण सूंड़ी समाज के साथ पूरे लोहरदगा ज़िला के लिये गर्व की बात है। धीरज साहू एक कर्मठशील, जुझारू के साथ साथ बौद्धिक क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। इनके मार्गदर्शन में लोहरदगा ज़िला के साथ-साथ झारखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास को गति तो मिला ही है, आगे सम्पूर्ण भारत देश के गरीब मज़द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.