धनबाद, मार्च 19 -- बस्ताकोला निवासी व इंटक नेता सह समाजसेवी अंजनी कुमार झा की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को उनके आवास मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन उनके पुत्र सह जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार झा ने किया। लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर झामुमो जिला कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, लोजपा के प्रदेश महासचिव राम सेवक पासवान, विक्रम झा, गणेश निषाद, पारस यादव, अखिलेश पासवान, उपेंदर सिंह, कांग्रेसी नेता महेंद्र पासवान, रामबाबू पासवान, कनीश सिंह, नवल किशोर पासवान, भाकपा माले नेता धर्म बाउरी, एटक नेता सुभाष मुर्मू, संतोष रवानी, चौधरी भुइंया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.