इंटक के मीडिया प्रभारी बने विनय
सराईकेला, जुलाई 2 -- सरायकेला। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की झारखंड शाखा ने मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय मिश्रा को इंटक जिला का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह मनोनयन इंटक के जिला अध्यक्ष केपी तिवारी द्वारा किया गया। मजदूरों के क्षेत्र में विनय मिश्रा की सक्रियता और कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के साथ उन्हें निर्देश दिया गया कि वे जिले में इंटक संगठन को मजबूत बनाने, वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। संगठन ने उनसे अपनी कर्मठता और क्षमता का पूरा उपयोग करते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई है। इस नियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.