इंटक के जिला उपाध्यक्ष बने राजीव सिंह
बांका, मई 26 -- बौसी। निज संवाददाता राष्ट्रीय मजदूर इंटक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर व्यावसायिक कल्याण समिति बौसी के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष विनय कापरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार उन्हें संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनके के संगठन से जुड़ने से मजदूर एकता को मजबूती मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा। वहीं नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि वे हमेशा मजदूरों एवं आम लोगों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उनके हक एवं अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे। उनके मनोनयन पर अधिवक्ता सुभाष कुमार गुप्ता, व्यावसायिक संघ सचिव सुजीत कुमार झा, प्रदीप घोष, दिवाकर झा, हरर्वेश्वर राम, विनोद पोद्दार सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। यह भी पढ़ें- इंटक के जिला उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.