इंटकवेल निर्माण को लेकर हुई पूजा-अर्चना
भागलपुर, मई 9 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गंगा जल लिफ्ट परियोजना को लेकर कमरगंज में इंटकवेल निर्माण के तहत गाइडवॉल निर्माण को लेकर भूमि पूजन के साथ पूजा-अर्चना शुक्रवार को की गई। कंपनी के सहायक प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूजा-अर्चना के दौरान बीडीओ संजीव कुमार, जल संसाधन विभाग खड़कपुर के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर तोहिब आलम, प्रोजेक्ट मैनेजर किशोर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं कमरगंज में 18 रैयत किसानों के बीच फाइनल नोटिस भी वितरित किया गया है। बताया गया है कि किसान के बीच मुआवजा निर्धारण हो चुका है। काम तेजी से हो रहा है। इस योजना के तहत बाढ़ के समय गंगा के अतिरिक्त जल को संरक्षित कर बांका के बदुआ जलाशय और मुंगेर के खड़गपुर जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे थ्री ए अधिसूचना का हुआ प्रकाशन यह भी पढ़ें- रामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.