कोडरमा, जनवरी 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की करियावां पंचायत अंतर्गत सुग्गाशाख गांव में बराकर नदी से डोमचांच जलापूर्ति योजना के लिए प्रस्तावित इंटक वेल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। गांव में पेयजल और सिंचाई जल की गंभीर कमी का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि यहां से पानी डोमचांच ले जाया गया, तो गांव की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लगभग सभी कुएं सूख चुके हैं। अधिकांश लोग किसान हैं और पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। पानी की किल्लत इस कदर है कि किसी भी सामाजिक या पारिवारिक आयोजन के लिए बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है। ऐसे में इंटक वेल का निर्माण उनके जीवन और आजीविका पर सीधा संकट खड़ा कर देगा। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे इस परियोजना को किसी भी कीमत पर गांव में लागू नही...