गंगापार, मार्च 22 -- बजट का अभाव होने से जल जीवन मिशन योजना के तहत पकरी सेवार में गंगातट पर निर्मित हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम काफी पिछड़ सकता है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सप्लाई करने वाले इंटकवेल का काम पूरी तरह बजट के अभाव में रोक दिया गया है। इसका कार्य कराने वाला ठेकेदार अपने श्रमिकों व इंजीनियरों को लेकर कई माह से लापता है। अन्य कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। लगभग नौ सौ करोड़ रुपये से मेजा, कोरांव, मांडा व उरुवा के लगभग 453 गांवों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई करने के उद्देश्य से पकरी सेवार गांव के बाबा कोटेश्वर नाथ धाम से लगभग 50 मीटर दक्षिण दिशा में वाटर ट्रींटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...