धनबाद, अप्रैल 5 -- दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के प्रशासनिक भवन में डीवीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के बीच शनिवार को अहम बैठक हुई। मौके पर विभिन्न परियोजनाओं एवं कई मुद्दों पर मसलन एनओसी आदि के निराकरण पर सकारात्मक चर्चा हुई। इंटकवेल के लिए एनओसी, ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 2 के लिए एनओसी जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनी। जल्द डीवीसी की ओर से एनओसी दे दिया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई। वहीं पंचेत में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने के दौरान बाधा डालने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ में डीवीसी की जमीन को चिह्नित कर चहारदीवारी निर्माण करने, भुरसा एवं लुआडीह में पुनर्वास के लिए चिह्नित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, आजाद नगर परिसर में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने आदि पर भी सहमति बनी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.